फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जल ज्ञान यात्रा' के जरिए छात्रों ने समझी पानी की अहमियत, बूंद-बूंद बचाने के लिए किया गया प्रेरित

Tue, 07 Nov 2023 08:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जल जीवन मिशन के तहत स्कूली छात्रों को परियोजनाओं की बारीकियां बताई गई। जल ज्ञान यात्रा में छात्रों को क्लोरीनयुक्त जल के फायदे भी बताए गए। ओवरहैंड टैंक देखने के बाद छात्रों ने गोदौली गांव का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
जल ज्ञान यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के लिए पानी की अहमियत को समझाने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर जल जीवन मिशन को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं पर सहभागी बनाने के लिए लखनऊ के सरोजनीनगर में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों को बूंद-बूंद जल बचाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस दौरान नवोदय विद्यालय पिपरसंड और केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिजनौर के 100 से अधिक छात्र शामिल हुए।

विज्ञापन


हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ के प्रधानाचार्य आरके सिंह, नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना शुक्ला और योजना के जिला समन्वयक डॉ. हरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं को सरोजनीनगर स्थित गोंदौली पेयजल परियोजना ले जाया गया। छात्रों को ओवरहैड टैंक और पंप हाउस की कार्यप्रणाली समझाई गई। उनको क्लोरीनेशन रूम दिखाया गया। सप्लाई किए जाने से पहले पानी को कैसे शुद्ध किया जाता है ये भी दिखाया गया।

ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति
जल ज्ञान यात्रा में छात्रों को क्लोरीनयुक्त जल के फायदे भी बताए गए। उन्हें बताया गया कि 100 केएल के ओवरहैड टैंक में 30 लीटर क्लोरीन मिलाई जाती है। जो पानी में मौजूद बैक्टीरिया और दूसरे हानिकारक तत्वों को खत्म करके ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करती है। पंप हाउस में लगे इलेक्ट्रानिक पैनल से पानी की गुणवत्ता और सप्लाई पर नजर रखी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया आटोमेटिक है। खास बात यह है कि यह पूरी प्रकिया सौर ऊर्जा से संचालित की जाती है।
विज्ञापन


छात्रों ने गोदौली गांव का भी भ्रमण किया
ओवरहैंड टैंक देखने के बाद छात्रों ने गोदौली गांव का भी भ्रमण किया। स्वजन फाउंडेशन की ओर से बच्चों को नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के जरिए जल संचयन की अहमियत बताई गई। छात्रों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें