फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: विश्व कप के बीच इरफान के घर अफगान टीम की पार्टी; सुनील शेट्टी-अदनान सामी भी रहे मौजूद, जमकर हुई मस्ती

Tue, 07 Nov 2023 08:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अफगानिस्तान की टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार खेल दिखाया है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है और अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल खेल सकता है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। यह टीम एक के बाद एक कई उलटफेर करके सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। इस टीम ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अफगानिस्तान की इस जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने राशिद खान के साथ डांस भी किया था। अब इरफान ने पूरी अफगान टीम को अपने घर पर पार्टी दी है। इस पार्टी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, गायक अदनान सामी और सुनील शेट्टी भी शामिल थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद इरफान पठान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राशिद खान के साथ डांस किया था। अफगानिस्तान की श्रीलंका पर जीत के बाद पठान ने ब्रॉडकास्टर के स्टूडियो में हरभजन सिंह के साथ डांस किया, जबकि उन्होंने नीदरलैंड पर अफगानिस्तान की टीम के बाद अकेले डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अफगानिस्तान टीम मुंबई पहुंची और इरफान ने सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने पर बुलाया। इस दौरान इरफान के बड़े भाई यूसुफ भी मौजूद थे। राशिद खान, नवीन-उल-हक और अफगानिस्तान के अन्य स्टार खिलाड़ी उनके घर आए। भारतीय गायक अदनान सामी और अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी पठान निवास पर मौजूद थे। 
विज्ञापन




2023 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप के इतिहास में सिर्फ एक मैच जीता था। यह टीम इससे पहले 2015 और 2019 में दो बार टूर्नामेंट में शामिल हुई थी। अफगानिस्तान ने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था, लेकिन 2019 में उसे कोई जीत नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने 2023 संस्करण में चार मैच जीते हैं, जिसमें तीन टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत शामिल है। 

अफगानिस्तान ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ही नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान का भाग्य उनके अपने हाथों में है, वह अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं। 

अदनाम सामी ने इस पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा इरफान पठान के घर पर 'वीर' अफगान क्रिकेट टीम के साथ एक खूबसूरत शाम! कहानियां, प्यार, हंसी, कबाब, 'शोला' और काबुली पुलाव प्रचुर मात्रा में थे!!.
विज्ञापन


अफगानिस्तान शुक्रवार (10 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें