फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में भाजपा औैर माकपा कार्यकर्ता की हत्या

Wed, 13 Jul 2016 03:36 AM IST
एजेंसी/ कन्नूर
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कन्नूर जिले में हुई राजनीतिक हिंसा में दोे भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में 38 वर्षीय माकपा कार्यकर्ता सीवी धनराज की जीप और मोटरसाइकिल से आए कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वहीं बदले की कार्रवाई में एक 52 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता सीके रामचंद्रन और एक ऑटो वाले की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


दोनों दलों ने एक-दूसरे के ऊपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। माकपा ने हत्या के विरोध में पयनूर में हड़ताल घोषित की है। पुलिस के अनुसार, धारा 302 के साथ आईपीसी की अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। हत्या के बाद से ही पयनूर में माहौल चिंताजनक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें