फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चुनावी रण में कूदने को तैयार हुई प्रियंका, अब सिर्फ ऐलान बाकी

Wed, 13 Jul 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका राज्य की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने पर सहमत हो गई हैं। केवल इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन


प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। जब पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रियंका को लाने का प्रस्ताव हाईकमान के सामने रखा तो इस पर गंभीरता से विचार हुआ।

लगातार कभी सीएम फेस, कभी प्रभार प्रमुख समेत कई पदों पर उनकी मौजूदगी की चर्चा  छिड़ी रही। यूपी के पार्टी प्रभारी बनने के बाद गुलाम नबी आजाद भी प्रियंका को मुख्य भूमिका में लाने के पक्ष में रहे।
विज्ञापन


कई बार पार्टी प्रियंका को जिम्मेदारी देने के ऐलान करने के संकेत देती रही। आजाद दो बार सोनिया और राहुल से इस बारे में मिल चुके हैं। खुद प्रियंका गांधी से उनकी कई मुलाकातों को इसी बाबत माना जाता रहा है।

मंगलवार को जब प्रियंका गांधी खुद गुलाम नबी आजाद के घर उनसे मिलने पहुंचीं तो पार्टी में खुशी का माहौल दिखा। पार्टी के कई नेताओं का कहना है कि प्रियंका यूपी के चुनावी रण में कूदने को तैयार हो गई हैं। सिर्फ एलान बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें