फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड ने भाई-बहन को पकड़ा, घरवाले पहुंचे तो मांगी माफी

Mon, 27 Mar 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अभियान की आड़ में एंटी रोमियो टीम ज्यादती करने लगी है। सीएम की नसीहत को दरकिनार कर किसी को भी पकड़कर कोतवाली और थाने पहुंचा दिया जा रहा है। इसी तरह का एक मामला यूपी के देवरिया जिले से प्रकाश में आया है। अभिभावकों के पहुंचने पर कोतवाली पुलिस ने माफी मांग कर उन्हें छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीएम आदित्यनाथ योगी के आदेश पर गठित एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार शाम को किसी काम से हनुमान चौराहे पर गए भाई-बहन को पकड़ लिया। दोनों ने अपने को भाई-बहन बताया, लेकिन टीम के सदस्य मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों के लाख कहने के बावजूद टीम के सदस्य उन्हें कोतवाली ले गए। सूचना के बाद अभिभावक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों उनके बेटा और बेटी हैं। 

इसके बाद कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम के सदस्य बैकफुट पर आ गए। अभिभावकों से माफी मांगकर दोनों को छोड़ दिया गया। सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि एंटी रोमियो टीम के सदस्यों को हिदायत दी जाएगी कि वे पूरी निगरानी के बाद ही कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें