फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली को बचाने के चक्कर में कुएं में गिरा 83 साल का बुजुर्ग, बहू की समझदारी से बची जान

Mon, 15 Jun 2020 01:30 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
चेन्नई में 83 साल के प्रोफेसर को कुएं से बाहर निकाला गया - फोटो : Newslions/Jam Press
विज्ञापन

चेन्नई में हुई एक घटना को इस समय सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। दरअसल यहां कुएं में गिरी एक बिल्ली को बचाने में एक बुजुर्ग व्यक्ति खुद उसमें गिए गए। इसके बाद फायरफाइटर्स की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। प्रोफेसर पी एन टायर की उम्र 83 साल है और उन्हें जानवरों से काफी प्यार है। यही कारण है कि कुएं में गिरी बिल्ली को निकालने के लिए वे काफी देर तक मेहनत करते रहे। हालांकि, इस बीच उनका संतुलन बिगड़ा और वो खुद कुएं में जा गिरे। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रोफेसर की बहू की नजर उन पर पड़ी। बहू ने देखा की प्रोफेसर 30 फीट गहरे कुएं के अंदर फंस गए हैं, जिसके बाद उन्होंने अग्निशामकों को बुलाया। इसके बाद फायरफाइटर्स की टीम ने रस्सियों के जरिए 83 वर्षीय प्रोफेसर को कुएं से बाहर निकाल लिया।

कोरोना वायरस के कारण प्रोफेसर की बहू ने पड़ोसियों को बुलाने के बजाए फायरफाइटर की टीम को मदद के लिए बुलाया। वहीं, इस दौरान कुएं में फंसे बुजुर्ग ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई रखी, जिससे रेस्क्यू टीम को बचाव करने में मदद मिली।
विज्ञापन


कुएं से बाहर आने के बाद प्रोफेसर खुद ही खड़े उठे और चलने लगे, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना में प्रोफेसर पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें किसी भी तरह की भारी चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें