ओडिशा: 25 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के अनुसार, ओडिशा के कम से कम 25 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राज्य के उत्तरी क्षेत्र में स्थित बारीपदा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, रविवार को अधिकतम तापमान में कमी आने का अनुमान है। राजस्थान का गंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहा।
राजस्थान में तीन-चार दिनों तक छाए रहेंगे आसमान पर बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में तीन-चार दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण 18 अप्रैल को जोधपुर, बिकानेर व अजमेर क्षेत्र में 18 अप्रैल को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के पटना में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस होने के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को समय में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को 11.45 बजे के बाद संचालित नहीं करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लोगों को लू से बचाव के लिए परामर्श भी जारी किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में कल बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी बंगाल के गंगा क्षेत्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व बिहार को आगामी 4-5 दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड तथा उसके आसपास में 16 अप्रैल को बारिश के आसार हैं।
और भी पढ़ें...