भारत-ब्रिटेन संयुक्त परामर्श का हुआ आयोजन
दूसरी ओर भारत-ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र परामर्श आज दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। यह बैठक यूएनएससी एजेंचा से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रही।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकरोधी और शांति की स्थापना को समर्पिन वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों पर भी अपने विचार साक्षा किए। भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन को अप्रैल 2022 में यूएनएससी की अध्यक्षता मिलने को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।