फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप घोष बोले: ममता बनर्जी किसी को भी पार्टी को समर्थन दें, उत्तर प्रदेश चुनाव भाजपा ही जीतेगी

Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी की ओर से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का एलान करने के बाद भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि वह किसी भी पार्टी को समर्थन दें, उत्तर प्रदेश में चुनाव भाजपा ही जीतने जा रही है।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन कर लें, इसका आगामी विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 

विज्ञापन

अगले आम चुनाव के लिए तैयारी कर रहीं ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस साल चुनावी मैदान में न उतरने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि आठ फरवरी को मैं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन करूंगी। तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दिलीप घोष ने भरोसा जताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी जीत हासिल करेगी। 

उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र है। कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। वह (ममता बनर्जी) तमिलनाडु से भी चुनाव लड़ सकती हैं। वह उत्तर प्रदेश में किसी को भी समर्थन दें, इसका चुनाव परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा दूसरी बार जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के शासन से प्रसन्न हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा ने नहीं बुलाया, जबरन यूपी जा रही हैं ममता'
इसके साथ ही घोष ने दावा किया कि अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी न्योता नहीं दिया गया था। वह जबरदस्ती उत्तर प्रदेश जा रही हैं। यहां तक कि पिछली बार जब वह लखनऊ गई थीं, तब भी मुलायम सिंह ने उनसे मुलाकात नहीं की थी। 

ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में महात्वाकांक्षा को लेकर घोष ने कहा कि उनकी यह महात्वाकांक्षा काम नहीं कर रही है क्योंकि गोवा में जो टीएमसी में शामिल हुए थे वह अब भाग गए हैं। 2024 अभी बहुत दूर है, उससे पहले कई चुनाव होने हैं। बता दें कि ममता बनर्जी बुधवार को ही टीएमसी की फिर से अध्यक्ष चुनी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें