हमारे सौर मंडल में सूरज के महत्व से लगभग हर लोग परिचित हैं। उसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। सोचिए अगर अचानक सूरज गायब हो जाए तो क्या होगा...?
इसका जवाब हमें सूरज की उपयोगिता से मिल सकता है। सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं जिसका पथ निश्चित होता है। परिक्रमा करने का प्रमुख कारण सूरज की तरफ से ग्रहों को अपने तरफ खींचने वाली शक्ति है। लेकिन गतिशील होने के कारण वह सूरज में गिरते नहीं हैं।
अगर ग्रहों की गति को रोक दिया जाए तो वह सूरज की ओर खिंच जाएंगे और उसमें गिर जाएंगे। इससे उनका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। इसका परिणाम हमारी धरती के लिए बहुत गंभीर हो सकता है।
कल्पना करें कि किसी अज्ञात कारण से हमारा सूरज अचानक गायब हो जाए तो सभी ग्रह, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु और जो कुछ भी सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं वे अपनी आगे की गति को बनाए रखेंगे। लेकिन वे उसमें गिरने के बजाय अंतरिक्ष में एक सीधी रेखा में उड़ जाएंगे।