फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वसुंधरा राजे बहुत मोटी हो गई हैं' बयान पर शरद यादव ने मांगी माफी

Sat, 08 Dec 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद यादव
विज्ञापन

वसुंधरा राजे पर वजन को लेकर की गई टिप्पणी पर आलोचनाओं से घिरे शरद यादव ने अपना पक्ष रखा है। शरद ने कहा कि मैंने उनका बयान देखा। मेरे वसुंधरा राजे के परिवार से काफी पुराने रिश्ते हैं। अगर मेरे शब्दों से वो आहत हुई हैं, तो मैं अपने शब्दों को लेकर पछतावा जाहिर करता हूं। इस पछतावे को लेकर मैं उनको खत भी लिखूंगा। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि अब वसुंधरा राजे को आराम करने के लिए भेज दो क्योंकि अब वह काम करने के योग्य नहीं रह गई हैं। वो मोटी हो गई हैं। हालांकि उनके बयान के बाद जब हंगामा मचा तो यादव ने सफाई दी और कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

इम बयान के बाद राजे ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए बने पिंक बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा था कि चुनाव आयोग को शरद यादव पर कार्रवाई करनी चाहिए। राजे ने आगे कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, मैं अपमान महसूस कर रही हूं। शरद को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए, उन्होंने मेरा नहीं सभी महिलाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए राजे ने कहा, "क्या वो यही उदाहरण युवाओं के लिए सेट करना चाहते हैं? कांग्रेस और उसके सहयोगियों को अपनी भाषा में पाबंदी लगानी चाहिए।" शुक्रवार को अलवर में यादव की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद राजस्थान में बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें