फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 'कोझिकोड से एकत्र किए गए चमगादड़ के नमूनों में निपाह एंटीबॉडी की पुष्टि', स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

Thu, 19 Oct 2023 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वायनाड (केरल)

सार

आईसीएमआर की एक टीम ने हाल ही में कोझिकोड में निपाह प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और परीक्षण के लिए चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए थे।
विज्ञापन
निपाह वायरस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने उत्तरी कोझिकोड जिले के मारुथोंकारा से एकत्र किए गए चमगादड़ों के नमूनों में निपाह वायरस एंटीबॉडी की मौजूदगी की पुष्टि की है। यहां इस संक्रमण की वजह से पिछले महीने दो लोगों की जान चली गई थी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने ईमेल के जरिये राज्य सरकार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें इस संबंध में आईसीएमआर से एक ईमेल मिला है। उन्होंने हमें बताया है कि चमगादड़ के नमूनों में एंटीबॉडी मौजूद थी। मंत्री का यह बयान इस पहाड़ी जिले के कुछ सरकारी अस्पतालों के उनके दौरे के बाद आया।

आईसीएमआर की एक टीम ने हाल ही में कोझिकोड में निपाह प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और परीक्षण के लिए चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए थे। पिछले महीने जिले में कुल छह व्यक्तियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें से दो की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें