फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भारतीय जल सीमा में 15 किमी अंदर घुसी पाकिस्तानी मछुआरों की नाव; ICG ने दबोचा, ओखा बंदरगाह पर पूछताछ

Wed, 22 Nov 2023 03:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

भारतीय तटरक्षक दल (ICG) के गश्ती जहाज- अरिंजय की मदद से पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। कार्रवाई अरब सागर में गश्त के दौरान हुई जब पाकिस्तानी जलसीमा पार करने के बाद नाव भारतीय जल क्षेत्र में लगभग 15 किमी अंदर आ गई।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षकों ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से सटे समुद्र में पाकिस्तान की नाव पकड़ी गई है। भारतीय तटरक्षकों का नाव (आईसीजीएस) अरिंजय ने 21 नवंबर, 2023 को अरब सागर में गश्त के दौरान बड़ी सफलता मिली। तटरक्षकों ने पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास देखा। नाव पर सवार पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जल क्षेत्र में लगभग 15 किमी अंदर आकर मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन


भारतीय जल सीमा से भाग रही नाव को पकड़ने में सफलता
तटरक्षकों की कार्रवाई के बारे में गुजरात के रक्षा प्रवक्ता (पीआरओ) ने बताया कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान की नाव देखने पर तटरक्षक दल ने उन्हें चुनौती दी। आवाज सुनकर नाव पाकिस्तान की तरफ भागने लगी। हालांकि, भारतीय तटरक्षक पाकिस्तानी मछुआरों की नाव को रोकने में कामयाब रहे।

पाकिस्तानी नाव कराची से रवाना हुई थी
पीआरओ ने बताया कि पाकिस्तानी नाव को भारतीय जल सीमा में रोकने के बाद नाव पर सवार लोगों को भारतीय पोत- अरिंजय पर लाया गया। भारत की नाव पर लाने के बाद पाकिस्तानी नाव की पहचान पीएफबी नाज़-रे-करम (पंजीकृत संख्या 15653-बी) के रूप में हुई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बीते 19 नवंबर, 2023 को चालक दल के 13 सदस्यों के साथ कराची से रवाना हुआ था। 
विज्ञापन


विज्ञापन

ओखा बंदरबाह पर होगी पूछताछ
भारतीय क्षेत्र में नाव सवार होकर मछली पकड़ने पर पाकिस्तानी नाव के चालक दल समुचित सफाई नहीं दे सके। पाकिस्तानी नाव सवार भारतीय सीमा में प्रवेश को लेकर उचित कारण नहीं बता सके। सुरक्षा कारण और संवेदनशील मामले को देखते हुए पाकिस्तानी नाव को संबंधित एजेंसियों की गहन जांच और संयुक्त पूछताछ के लिए ओखा बंदरगाह लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें