आज हम आपको ऐसे आईएएस, आईएफएस और अन्य सिविल सेवकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने देश की राजनीति में भी कदम रखा है। इन्होंने राजनीति में भी उतना ही कमाल दिखाया है जितना अपनी नौकरी में। अभी हाल ही में रायपुर के जिला कलेक्टर ओ.पी. चौधरी खबरों में आए थे। जो कि 2005 बैच के आईएएस अफसर रह चुके हैं और भाजपा ज्वाइन करने के लिए अपने पद से बीते हफ्ते ही इस्तीफा दिया है।
चौधरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की आज्ञा से राजनीति में आने का फैसला किया। सिंह नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और रायपुर में उनके काम से बेहद खुश थे। उन्होंने इसलिए भी अपनी नौकरी छोड़ी क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहते थे। इस बार के विधानसभा चुनावों में वह अपने घर के निर्वाचन क्षेत्र खरसिया से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा करने वाले चौधरी अकेले नहीं हैं बल्कि 10 सिविल सेवक और भी हैं जो अपनी नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए और सफलता भी हासिल की। चलिए जानते हैं उनके बारे में-