फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश के राष्ट्रपति ने अपने देश के लोगों से कहा ‘निर्वस्त्र होकर काम पर जाइए...’ और लोग जाने लगे!

Tue, 04 Sep 2018 11:30 AM IST
फिचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Belarus Get Undressed
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है। एक खास देश के लोग ऑफिस में न सिर्फ बिना कपड़ों के पहुंच रहे हैं बल्कि वहां तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। ट्रेंड को फॉलो करने का सोशल मीडिया पर इतना जबरदस्त कल्चर है कि कई लोग जबरदस्ती इस हैशटैग में कूद पड़े हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। अगर आप भी इस तरह का कुछ ट्रेंड फॉलो करते हैं तो जरा इसका इतिहास भी जान लें। 
विज्ञापन

2 of 7
Belarus Get Undressed
सारा बवाल शुरू हुआ नेता जी की जुबान फिसल जाने के बाद। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर ल्यूकाशेनको किसी कार्यक्रम में नई तकनीक पर भाषण दे रहे थे। यहीं वो एक गलती कर गए जिसके बाद उन्हीं देशवासियों ने उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल कर दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि Innovations, IT-technologies, privatisation - it is all clear. We’ve conquered all of them. But everything is very simply, one should get undressed and work."(नवीनीकरण, आईटी प्रौद्योगिकी, निजीकरण- हमने इन सभी पर विजय प्राप्त की है। लेकिन सब कुछ बहुत सरल है, व्यक्ति को निर्वस्त्र होकर काम पर जाना चाहिए)। 
विज्ञापन

3 of 7
Belarus Get Undressed
दरअसल प्रेसीडेंट कहना चाहते थे Develop themselves यानी की अपना खुद का विकास करो लेकिन गलती से वो Get Undressed कह गए। बस यहीं से बवाल शुरू हो गया। 

4 of 7
Belarus Get Undressed
जनता ने अपने राष्ट्रपति की फिसली जुबान को ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। सोशल मीडिया पर  #getnakedandgotowork नाम से हैशटैग शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
Belarus Get Undressed
हर शख्स अपने ऑफिस से नग्न तस्वीरें शेयर करने लगा। शुरुआत पुरुषों ने की लेकिन जब महिलाओं ने इस ट्रेंड को फॉलो किया तो आग लग गई। अब पूरी दुनिया में कई देशों के लोग इस ट्रेंड को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
Belarus Get Undressed
हालांकि राष्ट्रपति तकनीक की बात कर रहे थे लेकिन इस ट्रेंड को हर सेक्टर के लोगों ने खूब फॉलो किया। छोटी दुकान में काम करने वाले से लेकर म्यूजिक कंपोजर तक ने बिना कपड़ों के ऑफिस में ली गईं अपनी तस्वीरों को शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Belarus Get Undressed
हमारे हिंदुस्तान में ऐसे बेतुके बयान प्रति दिन दर्जन के हिसाब से दिए जाते हैं। सोचिए अगर हमारे देश की जनता इसको सीरियसली लेने लगी तो क्या होगा। एनिवेज... हम लोगों के पास और भी काम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें