फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Athar Aamir Marriage: टीना डाबी से तलाक के बाद फिर से शादी रचाएंगे अतहर आमिर, जानें कौन है होने वाली दुल्हनिया

Sun, 03 Jul 2022 09:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IAS Athar Aamir Khan Engaged With Dr Mehreen Qazi: यूपीएससी टॉपर और IAS अधिकारी टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर खान दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार वे डॉ. मेहरीन काज़ी से शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अतहर आमिर और उनकी होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : dr_mehreen/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी टॉपर और IAS अधिकारी टीना डाबी के पहले पति अतहर आमिर खान दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार वे डॉ. मेहरीन काजी से शादी करने जा रहे हैं। इन सबके बीच अतहर ने सगाई की घोषणा भी कर दी है और खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेहरीन के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अतहर ने लिखा, #engagement। 

विज्ञापन


जानें कौन हैं डॉ. मेहरीन काजी
मेहरीन एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और अतहर के पैतृक स्थान कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। डॉ. मेहरीन काजी इन दिनों नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह खुद को 'सपने देखने वाली' और 'प्राप्तकर्ता' बताती हैं। मेहरीन के पास मेडिसिन में एमडी है और कथित तौर पर वह काफी समय से अतहर को डेट कर रही है। डॉ. मेहरीन ने यूके और जर्मनी से दवाओं में डिग्री हासिल की है। वह खुद को अनुशासित और आत्मविश्वासी चिकित्सक  के रूप में वर्णित करती हैं। अल्पसंख्यक और कम आय वाली आबादी वाले क्षेत्र के लिए काम करती हैं। आघात रोगी की सर्जरी में विशेषज्ञ बताई जाती हैं। सभी आउट पेशेंट और इनपेशेंट डिपार्टमेंट को संभालने में विशेषज्ञ बताई गई हैं।

मई में हुई थी सगाई और अक्तूबर में कर सकते हैं निकाह
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों की सगाई मई के महीने में हुई थी और अब अक्तूबर तक वे निकाह कर सकते हैं। सगाई की पुष्टि अतहर ने देर रात अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम वॉल पर की। वहीं उनकी मंगेतर  डॉक्टर मेहरीन काजी ने भी वीडियो जारी कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन


साल 2018 में अतहर ने टीना डाबी से शादी की थी, 2021 में तलाक
धर्मों के बीच खड़ी दीवार को तोड़ते हुए अतहर और टीना डाबी ने अपने प्यार को शादी तक पहुंचाया था। घरवालों की रजामंदी से साल 2018 में शादी की थीं। शादी के दूसरे साल ही दोनों के रिश्तों को किसी की नजर लग गई और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन की खबरें चलने लगी थीं। हालांकि ट्रोलर्स की बात भी सही निकली और कुछ दिनों बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद टीना और अतहर ने साल 2020 के नवंबर में आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। साल 2021 में टीना डाबी और अतहर खान ने तलाक ले लिया। जयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने इस आईएएस कपल के तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी। टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान में आईएएस हैं।

यहां देखें  अतहर और मेहरीन का शानदार वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें