फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'हैदर कौन है?' राज्य में भाजपा आई तो हैदराबाद का नाम होगा भाग्यनगर, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

Mon, 27 Nov 2023 03:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई नहीं किया था, यह द्रमुक ने किया था। जब मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई, बॉम्बे का नाम मुंबई कलकत्ता का नाम कोलकाता किया जा सकता है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने में क्या परेशानी है।
विज्ञापन
G Kishan Reddy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद का नाम बदलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हैदराबाद का नाम होगा भाग्यनगर
मीडिया से बात करते हुए जी किसन रेड्डी ने कहा कि मद्रास, बॉम्बे और कलकत्ता का भी नाम बदल गया है। उन्होंने कहा, 'हां बिलकुल, अगर भाजपा की सरकार राज्य में आती है तो हैदराबाद का नाम बदल दिया जाएगा। मैं पूछना चाहता हूं कि हैदर कौन है? हमें हैदर के नाम की जरूरत है? हैदर कहां से आया? मैं पूछ रहा कि हैदर की किसकी जरूरत है। अगर भाजपा यहां सत्ता में आती है तो हम हैदर को मिटा देंगे और इसका नाम बदलकर भाग्यनगर रख देंगे।'

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई नहीं किया था, यह द्रमुक ने किया था। जब मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई, बॉम्बे का नाम मुंबई कलकत्ता का नाम कोलकाता किया जा सकता है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने में क्या परेशानी है। मंत्री ने कहा, 'भाजपा यहां सत्ता में आई तो हम गुलामी की मानसिकता रखने वालों को बदल देंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाम बदलने के लिए भाजपा बुद्धिजीवियों की भी सलाह लेगी। भाग्यनगर का मतलब भाग्य का शहर होता है। चुनावी रैलियों के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हैदराबाद का नाम भाग्यनगर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें