दक्षिण पूर्व इलाके के डीसीपी कांति लाल पाटिल ने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। दोनों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
तेलंगाना के हैदराबाद में एक मंदिर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव फैल गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। घटना हैदराबाद के प्रसिद्ध श्री भूलक्ष्मी मंदिर की है। पुलिस ने बताया कि संतोष नगर पुलिस थाना इलाके में स्थित श्री भूलक्ष्मी माता मंदिर में कल मध्य रात्रि के वक्त भगवान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व इलाके के डीसीपी कांति लाल पाटिल ने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। दोनों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया है। घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस घटना में कोई राजनीतिक कोण नहीं मिला है।