सार
पुलिस के अनुसार चित्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर रील्स बनाती थी। इस बात को लेकर पति अमृतलिंगम ने चित्रा के साथ कई बार झगड़ा किया था। चित्रा सोशल मीडिया मंचों पर बहुत ज्यादा वक्त बिताती थी, इसलिए पति उससे खफा था।
husband kills wife over due to Instagram adiction
- फोटो : social media
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में इंस्टाग्राम और टिकटॉक की आदी हो चुकी एक महिला की उसके पति ने गुस्से में शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका चित्रा को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर साझा करने की आदत थी। वह इस सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा समय बिताती थी। इसे लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी की हत्या के आरोप में तमिलनाडु के डिंडुगल के अमृतलिंगम तेन्नमपलयम 38 को गिरफ्तार किया गया है। वह तिरुपुर की सब्जी मंडी में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी चित्रा एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी। दोनों तिरुपुर के सेलम नगर में किराए के मकान में रहते थे।
पुलिस के अनुसार चित्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर रील्स बनाती थी। इस बात को लेकर पति अमृतलिंगम ने चित्रा के साथ कई बार झगड़ा किया था। चित्रा सोशल मीडिया मंचों पर बहुत ज्यादा वक्त बिताती थी, इसलिए पति उससे खफा था। उधर, चित्रा के फॉलोअर्स भी बढ़ते जा रहे थे। इसके बाद चित्रा ने अभिनय की दुनिया में कदम बढ़ाना शुरू कर दिए और वह दो माह पूर्व चेन्नई चली गई। इसके बाद वह जब पिछले सप्ताह बेटी की शादी के घर लौटी थी और इसके बाद फिर चेन्नई जाने की तैयारी में थी।
चित्रा के चेन्नई लौटने की जिद पर पति पत्नी में फिर जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान पति अमृतलिंगम ने शॉल से चित्रा का गला घोंट दिया। जब वह बेहोश हो गई तो वह घर से भाग निकला। इसके बाद उसने अपनी बेटी को कॉल किया। नवविवाहित बेटी जब मायके पहुंची तो घर में मां चित्रा को मृत पाया। फिर उसने पुलिस को पिता द्वारा मां की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पेरुमनल्लूर से आरोपी अमृतलिंगम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।