फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: जबरदस्ती शराब पिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर शॉल से गला घोंटकर की हत्या; ऐसे सामने आया सच

Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

25 दिसंबर को 37 साल का शाइजू अपनी पत्नी शारी को अस्पताल लाया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बेहोश हो गई है। जब डॉक्टरों ने शारी की जांच की तो वो मर चुकी थी।
विज्ञापन
Arrest Warrant - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में एक महिला की हत्या करने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना केरल के छोटानिक्कारा की है। जहां एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मेरी पत्नी बेहोश हो गई...
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर को 37 साल का शाइजू अपनी पत्नी शारी को अस्पताल लाया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बेहोश हो गई है। जब डॉक्टरों ने शारी की जांच की तो वो मर चुकी थी। ऐसे में डॉक्टरों को शाइजू पर कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

पहले बताया ये
शुरुआती जांच में शाइजू ने बताया कि शारी ने खुद की जान लेने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने पंखे से लटकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने और गहराई से जांच की। 
विज्ञापन


बाद में पलटा बयान 
पुलिस ने बताया कि इसके बाद शाइजू से और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे संदेह था कि शारी का किसी और के साथ संबंध था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। 

ऐसे की हत्या
हत्या करने से पहले आरोपी ने महिला को शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर बेहोश होने पर उसका शॉल से गला घोंट दिया। इसके बाद कमरे के अंदर फांसी लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। बाद में जब उसे लगा कि वह मर गई तो वह शारी को अस्पताल लेकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें