फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दादरा नगर हवेली: सिलवासा के करीब एक रसायन कारखाने में लगी भीषण आग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में आग - फोटो : ANI

दादरा नगर हवेली के सिलवासा स्थित एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग लगने का कारण क्या है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।



रविवार की रात आग लगने के बाद सिलवासा के अतिरिक्त प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी ए.के. वाला का कहना है कि आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।


अधिकारियों ने कहा कि यह आग रात करीब 10 बजे लगी और शीघ्र ही पूरे कारखाने में फैल गई जिसके कारण रसायन भरे ड्रमों में विस्फोट होने लगा।


ए.के. वाला ने बताया, "कई अग्निशमनकर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने दमन एवं वापी से भी अग्निशमन दल को बुलाया है। नजदीकी आलोक इंडस्ट्रीज और रिलायंस के अग्निशमनकर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।"

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next