फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों के हवाले हो सकती है स्कूल बसों की निगरानीः जावड़ेकर

Mon, 11 Sep 2017 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि सरकार स्कूल बसों में सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई जिसके बाद स्कूल तथा बसों में बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर जावड़ेकर ने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट को जवाब देंगे। हम सभी के साथ बात करके एक बेहतर समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'
  Will definitely give reply to SC. We will arrive at a better solution by talking to everybody: P Javadekar, Union HRD Minister #Pradyuman pic.twitter.com/ObqbL1FxnW — ANI (@ANI) September 11, 2017
विज्ञापन


वहीं हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

पढ़ें- प्रद्युम्न हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बस ड्राइव का ऑड‌ियो टेप आया सामने 

बता दें कि प्रद्युमन ठाकुर गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल का छात्रा था, जिसकी शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बाद में स्कूल के बाथरूम से उसका शव मिला था।

आरोप है कि बस कंडक्टर अशोक ने कुकर्म में असफल रहने पर प्रद्युमन को मौत के घाट उतार दिया। दूसरी ओर नोएडा स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में भी अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें