फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिर्फ महिला कर्मचारियों के हवाले हो सकती है स्कूल बसों की निगरानी'

Mon, 11 Sep 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को बताया कि सरकार स्कूल बसों में सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती पर विचार कर रही है। बता दें कि रायन स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई जिसके बाद स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर जवाड़ेकर ने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट को जवाब देंगे। हम सभी के साथ बात करके एक बेहतर समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'
  Will definitely give reply to SC. We will arrive at a better solution by talking to everybody: P Javadekar, Union HRD Minister #Pradyuman pic.twitter.com/ObqbL1FxnW — ANI (@ANI) September 11, 2017
विज्ञापन


वहीं हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

बता दें कि प्रद्युमन ठाकुर रायन स्कूल का छात्रा था, बीते शुक्रवार को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाद में स्कूल के बाथरूम से उसका शव मिला था। आरोप है कि बस कंडक्टर अशोक ने कुकर्म में असफल रहने पर प्रद्युमन को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें