फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी गारो हिल्स में बाढ़ से हुई मौत पर गृह मंत्री शाह ने जताया दुख, कहा- हर संभव मदद की जाएगी

Tue, 21 Jul 2020 02:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ से हुईं मौतों पर जताया दुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में बाढ़ से कई गांव बह गए हैं। बाढ़ के कारण कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है और डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स में बाढ़ के कारण हुई मौतें परेशान करने वाली है। मैंने राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इन कठिन समय में राष्ट्र मेघालय के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ा है।
 

बता दें कि, मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स में ब्रह्मपुत्र नदी में बढ़े जलस्तर की वजह से अधिकतर इलाका पानी में डूब गया है। बताया गया है कि बाढ़ से 175 के करीब गांव प्रभावित हुए हैं। सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को मुआवजे का वादा किया है। बाढ़ से 1,70,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनके लिए जिला प्रशासन ने 22 राहत शिविर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, इंसानों के साथ बेजुबानों की जान पर आफत, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें