फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 23 Aug 2021 06:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जाति आधारित जनगणना: रोहिणी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार, मंजूरी दे सकती है मोदी सरकार, सहयोगी दल भी मुखर
हाल ही में ओबीसी हितों से जुड़े दो अहम निर्णय कर चुकी मोदी सरकार जाति जनगणना को मंजूरी दे सकती है। कोरोना के कारण अब तक राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, इसलिए सरकार जातीय जनगणना पर हड़बड़ी नहीं दिखा रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : विवेक निगम

अनलॉक : आज से देर रात तक गुलजार रहेंगे दिल्ली के बाजार, कोविड प्रोटोकॉल की हिदायत
आज से दिल्ली के सभी बाजार गुलजार होंगे। मॉल में भी रात तक रौनक दिखेगी और दिल्ली वालें खरीदारी कर सकेंगे। दरअसल सोमवार से दिल्ली सरकार ने सभी बाजार को देर रात तक खोलने का आदेश दे दिया है। कोविड की वजह से रात 8 बजे तक ही खुलने वाले बाजार अब पुराने समय के अनुसार खुल सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
uttarakhand assembly house

उत्तराखंड: आज से शुरू होगा विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र, हंगामेदार रहने के आसार
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो जाएगा। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर विधायकों के बैठने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी : नरौरा में गंगा के तट पर आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, सार्वजनिक अवकाश
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (23 अगस्त) शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
delhi weather - फोटो : Social Media

दिल्ली-एनसीआर : कल उमस ने सताया, आज फिर बारिश से राहत की उम्मीद
दिल्ली-एनसीआर में रविवार का मौसम पिछले एक दिन के मुकाबले उमस भरा रहा। त्योहार पर घरों से बाहर निकले लोग उसम भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्मॉग टावर - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस : स्मॉग टावर का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल 
कनॉट प्लेस में लगाए जा रहे स्मॉग टावर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उद्घाटन करेंगे। प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए पायलट आधार पर यह स्मॉग टावर लगाया जा रहा है। यह प्रति सेकेंड एक हजार घन मीटर हवा को साफ कर प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा को कम करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें