हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
राहत की उम्मीद: दिल्ली में आज दस्तक दे सकता है मानसून, बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना
दिल्ली में मंगलवार को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने व 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन तक बहुत हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
नर्सरी एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म: निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस का पहला ड्रॉ आज
निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ मंगलवार दोपहर तीन बजे निकाला जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
राज्य संग्रहालय हिमाचल
- फोटो : राज्य संग्रहालय वेबसाइट
हिमाचल के चार संग्रहालय आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे, इन नियमों का करना होगा पालन
हिमाचल प्रदेश के चार संग्रहालय मंगलवार से आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इनमें प्रवेश करने से पहले सरकार के कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करना होगा। दूसरी ओर, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों और स्मारकों को 16 जून से खोलने से पहले स्थानीय जिला प्रशासन से विचार-विमर्श करना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
फिर बदला कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
फिर बदला कोरोना वायरस: बीटा वैरिएंट का म्यूटेशन आक्रामक डेल्टा में पहुंचा
एक बार फिर कोरोना वायरस ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। इस बार वायरस ने ऐसा रुप बदला है कि दूसरी लहर में तबाही मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट और भी अधिक आक्रामक नजर आ रहा है। देश के छह राज्यों में अब तक आठ सैंपल में पुष्टि हो चुकी है कि अभी तक बीटा वैरिएंट में मिलने वाला म्यूटेशन अब डेल्टा में भी जा पहुंचा है जिसे डेल्टा प्लस कहा जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना का असर: पोस्ट कोविड से भरने लगे हैं अस्पताल
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से काफी हद तक देश बाहर आ रहा है लेकिन पोस्ट कोविड के चलते एक बार फिर अस्पतालों में स्थिति गंभीर हो रही है। कोरोना निगेटिव होने के बाद भी संक्रमण के लक्षण दूर नहीं हो रहे हैं जिसके चलते मरीजों को लंबे समय तक अस्पतालों में उपचार लेना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...