फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 13 Jul 2021 06:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
पीएम मोदी कोरोना के हालात पर पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों संग आज करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें वह पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक क्वालिफाई कर चुके धुरंधरों का बढ़ाएंगे उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओलंपिक कोटा ले चुके मेरठ के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र द्वारा शाम 5 बजे आयोजित वर्चुअल बैठक में खिलाड़ी शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सिनेमाघर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश अनलॉक: आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार
मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया। मंगलवार यानी आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। सिनेमाघर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। वहीं, रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
बस हड़ताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
छत्तीसगढ़ में निजी यात्री बस संचालकों ने यात्री किराया में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने मंगलवार को यहां बताया कि आज रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महासंघ ने एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
एस जयशंकर आज एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर 13-14 जुलाई को ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद और अफगानिस्तान पर एससीओ संपर्क समूह की बैठकों में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें