फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 10 Oct 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
भारत और चीन के बीच बातचीत - फोटो : PTI
लद्दाख गतिरोध: भारत-चीन के बीच आज फिर होगी कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की बातचीत, सेना की वापसी पर रहेगा जोर 
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शांति बहाली के लिए भारत और चीन के बीच उच्च सैन्य स्तर की 13वें दौर की वार्ता रविवार को सुबह 10:30 बजे चीन की तरफ मोल्दो बॉर्डर प्वाइंट पर होगी। बैठक में भारत तनातनी वाले शेष बिंदुओं से चीनी सेना की पूरी तरह वापसी पर जोर देगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
कोर्ट के बाहर.... - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी हिंसा: 12 घंटे पूछताछ के बाद मंत्री का बेटा आशीष गिरफ्तार, पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में
तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। तब तक आशीष को न्यायिक हिरासत में रहना होगा। पुलिस आशीष को जिला कारागार लखीमपुर ले गई है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
UPSC Prelims: सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आज, इस बार पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शुमार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को होगी। इसमें लाखों परीक्षार्थी शामिल होंगे। हर साल अमूमन 10 लाख विद्यार्थी फॉर्म भरते हैं और 5-6 लाख परीक्षा देते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव : मोदी के गढ़ में प्रियंका की गर्जना आज, कृषि कानूनों को मुद्दा बनाने की कवायद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गर्जना सुनने को मिलेगी। यह यूपी में उनके चुनाव अभियान की शुरुआत भी है। कांग्रेस की कोशिश है कि पूर्वांचल में भी नए कृषि कानून सशक्त मुद्दा बने। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
अधिकारियों ने सभास्थल का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
यूपी में तेज हुई राजनीतिक हलचल: आज सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैली, साधेंगे समीकरण, जानें कार्यक्रम की खास बातें
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तीतरो में आज यानी रविवार को होने वाली रैली के मद्देनजर शनिवार को डीएम और एसएसपी ने रैली स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gurudwara Shri Hemkund sahib - फोटो : istock
उत्तराखंड: आज दोपहर को बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सुबह नौ बजे से शुरू होगा शबद कीर्तन
हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार दोपहर डेढ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।रविवार सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें