फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में हादसा: बस स्टॉप से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत और एक घायल

Sun, 03 Oct 2021 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

चार लोगों की जान जाने का कारण बनने वाले इस हादसे में कार एक डॉक्टर चला रहा था। काफी तेज रफ्तार में होने और कार पर नियंत्रण खो देने के चलते यह भीषण हादसा हुआ।
 
विज्ञापन
हादसे में मारे गए सभी लोग सतनावरी जिले के रहने वाले थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर-अमरावती हाईवे पर रविवार को एक भीषण हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर स्थित एक बस स्टॉप से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर लगभग 2.40 बजे हुआ।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के रहने वाले डॉ. आशुतेष चंद्रप्रकाश त्रिपाठी तेज रफ्तार से कार चलाते हुए नियंत्रण खो बैठे। कार ने रोड डिवाइडर पार किया और एक बस स्टॉप में घुस गई, जहां कई लोग खड़े थे। 

मृतकों की पहचान चैताली विनोद सोनबरसे (15), बांदु नागोराव सलवंकर (55), शौर्य सुबोध डोंगरे (8) और शैराली सुबोध डोंगरे (6) के रूप में हुई है। ये सभी सतनावरी जिले के रहने वाले थे। वहीं, ललिला बाबूराव सोनबरसे (55) का यहां सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिपाठी अमरावती के डॉ. पंजाबराव देशमुख मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी चिकित्सक हैं। वह दो ट्रेनी महिला चिकित्सकों के साथ अपनी मारुति एस क्रॉस कार में हिंगना की ओर जा रहे थे। त्रिपाठी को आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें