फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में भारी बारिश से उफनाई नदियां, सूरत और भरूच में आई बाढ़, सड़कें बंद, ट्रेनें भी रद्द

Wed, 24 Jul 2024 05:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कई सड़कों को एहतियाती तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रैक पर पानी भर जाने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जबकि कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया गया। वहीं प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 
विज्ञापन
गुजरात में उफान पर नदियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में इन दिनों भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियां उफान पर हैं। पूर्णा नदी, अंबिका नदी और कावेरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दक्षिण और मध्य गुजरात के सूरत और भरूच समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़क मार्ग कट जाने से कई गांवों का शहरों से संपर्क टूट गया है। इसके अलावा कई सड़कों को एहतियाती तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रैक पर पानी भर जाने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जबकि कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया गया। वहीं प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

विज्ञापन

बोरसाद में चार घंटे में हुई 314 एमएम बारिश

गुजरात में बाढ़। - फोटो : पीटीआई
राज्य आपदा केंद्र के मुताबिक आनंद जिले के बोरसाद में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे में 314 मिमी बारिश हुई। यहां के निचले इलाकों में बाढ़ आने से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 400 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। डीएम प्रवीण चौधरी ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। 

सूरत में कई गांवों का संपर्क टूटा

गुजरात के सूरत के एक जिले का नजारा। - फोटो : पीटीआई
भारी बारिश के चलते सूरत के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इसके चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया। यहां बाढ़ में फंसे करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। एनडीआरएफ ने सूरत के मंगरोल के लिंबाडा से लोगों को बचाया। वहीं सूरत के उमरपाड़ा में 276 मिमी, पलसाना में 250 मिमी, कामरेज में 208 मिमी और बारडोली में 202 मिमी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिले की 132 सड़कों को बंद कर दिया गया है।

भरूच में भी बिगड़े हालात

गुजरात के गिरा वाटरफाॅल में उफान। - फोटो : ANI
सुबह चार बजे हुई बारिश से भरूच में हालात बिगड़ गए हैं। डीएम तुषार सुमेरा ने बताया कि भरूच के हंसोट, झगड़िया, वालिया और नेत्रंग, अंकलेश्वर और जंबसुर में भारी बारिश हुई। इसके चलते यहां सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं पूर्णा नदी में पानी बढ़ने से आई बाढ़ के चलते नवसारी और बिल्मोरा से 150 लोगों को दूसरी जगह पर भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि कावेरी और अंबिका नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं। इनसे जुड़ी नदियों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते कई स्थानों पर यातायात बाधित है।
विज्ञापन

चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द



लगातार हो रही बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इसके अलावा कई जगह पानी रेलवे पुल तक आ गया है। इसके चलते लंबी दूरी की 11 ट्रेनों के रेगुलेट यानि देरी से चलाया जाएगा। जबकि चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें