फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय : केंद्र ने लगातार दूसरे दिन राज्यों को जारी की कोरोना वैक्सीन की नई खेप

Wed, 04 Aug 2021 08:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • अगस्त से दिसंबर के लिए हुए करार के तहत अभी खेप मिलना बाकी है
  • सोमवार को नौ लाख से अधिक खुराकों की खेप की गई थी जारी
  • देश में अभी तक 47.42 करोड़ से अधिक हो चुका  टीकाकरण 
विज्ञापन
मुंबई से रवाना होती कोविशील्ड की खेप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना वैक्सीन की नई खेप जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी है कि 20.94 लाख से अधिक कोविशील्ड और कोवाक्सिन की खुराकें राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की है। इससे पहले सोमवार को नौ लाख से अधिक खुराकों की खेप जारी की गई थी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि जनवरी से जुलाई माह के लिए फॉर्मा कंपनियों से हुए करार के अधीन इन खेप को भेजा जा रहा है। जबकि अगस्त से दिसंबर के लिए हुए करार के तहत अभी खेप मिलना बाकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 47.42 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है।

इनमें से 10.43 करोड़ से अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। अगर देश की कुल आबादी से इसकी तुलना करें तो करीब आठ फीसदी लोगों का टीकाकरण हुआ है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अब तक राज्यों को 49.85 करोड़ से अधिक वैक्सीन भेजी गई हैं जिनमें से 47.52 करोड़ से अधिक खर्च हो चुकी हैं। राज्यों के पास अभी भी 2.75 करोड़ का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है कि 20,94,890 खुराक की नई खेप जारी की है। उधर कोविन वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले एक दिन में टीकाकरण को लेकर बड़ा उछाल देखने को मिला है।

बीते सोमवार को देश भर में 60 लाख से भी अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया है जोकि 26 और 31 जुलाई के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। 26 जुलाई को 68 और 31 जुलाई को 62 लाख से भी अधिक टीकाकरण हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें