केंद्रीय मंत्री 1984 को लेकर पूछा सवाल
पुरी ने कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वह हमारे (सिख) समुदाय के उन लोगों के बारे में क्या सोचते हैं, जिन्होंने 1984 के अत्याचारों को झेला है।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद विचलित रहते हैं और कुछ भी कहते रहते हैं। उनके लोगों ने सनातन धर्म के बारे में जो बातें कहीं हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
मिलिंद देवड़ा को लेकर क्या कहा
मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से एकनाथ शिंदे के धड़े वाली शिवसेना में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह मिलिंद और उनके पिता मुरली देवड़ा को तीस-चालीस वर्षो से जानते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं मिलिंद देवड़ा को जानता हूं। उनके पिता मुरली देवड़ा को 30-40 वर्षों से जानता हूं। वह शिंदे के धड़े वाली पार्टी में शामिल हुए हैं और हमारा उनके साथ गठबंधन है। हम मिलकर काम करेंगे।"
न्याय यात्रा के पहले छोड़ी कांग्रेस
मिलिंद ने आज कांग्रेस से 55 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस को ऐसे वक्त में छोड़ा है, जब पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया है। यात्रा को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 67 दिनों में 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। जो 110 जिलों से गुजरकर मुंबई में समाप्त होगी।