ममता बनर्जी ने आरोपी का बचाव करते हुए कहा था कि हो सकता है, यह आपसी सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला हो और लड़की किसी बीमारी की वजह से मर गई हो। इसके बाद ममता ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है जबकि मामला आत्महत्या का है।
हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख और प्रदेश सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि हंसखाली दुष्कर्म और हत्या के मामले को ममता बनर्जी आत्महत्या का मामला बता रही हैं। ऐसे में बंगाल में महिलाएं और नाबालिग लड़कियां की रक्षा की क्या उम्मीद करें, जब सीएम खुद दुष्कर्मियों और हत्यारों को बचा रही हों।
विज्ञापन
21 अप्रैल को बंगाल के हंसखली गांव में टीएमसी नेता के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मौत के बाद शव को जबरन जला दिया गया। आरोपी पक्ष के रुतबे की वजह से सात दिन तक मामला दर्ज नहीं हुआ, बाद में पुलिस पर दबाव पड़ा तो मुख्य आरोपी टीएमसी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
उस समय ममता बनर्जी ने आरोपी का बचाव करते हुए कहा था कि हो सकता है, यह आपसी सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला हो और लड़की किसी बीमारी की वजह से मर गई हो। इसके बाद ममता ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है जबकि मामला आत्महत्या का है।