फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गुजरात में अमित शाह, सरदार पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया; पीएम मोदी पर कही यह बात

Sun, 24 Dec 2023 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशाल एकता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले शाह ने कलोल में पानसर तालाब का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन

 


इससे पहले ‘पीएम स्वनिधि’ योजना के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीबों सहित 140 करोड़ लोगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए दिन-रात एक कर दिया है और पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। दरअसल, ‘पीएम स्वनिधि’ योजना रेहड़ी-पटरी वालों को आसान ऋण दिलाने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। साथ ही उनका लक्ष्य गरीब लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाना है। मोदी सरकार में गरीब लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री ‘स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि’ (पीएम-स्वनिधि योजना) के लाभार्थियों को ऋण देने के कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें