फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: रेल हादसे में दो की मौत, चलती ट्रेन में सवार होने जा रहे थे दोनों यात्री 

Tue, 03 May 2022 10:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वलसाड जिले में सोमवार रात एक ट्रेन हादसा हो गया। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया, दोनों मृतक रिश्तेदार थे और पटना जा रहे थे। यह हादसा वापी रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुआ। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-पटना ट्रेन वापी स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकती है। इस दौरान ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ होती है। जैसे ही यह ट्रेन वापी स्टेशन पर रुकी दोनों यात्री इसमें सवार होने के लिए गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने के लिए भागे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए और हादसे का शिकार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक यात्री की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें