फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सीमेंट फैक्ट्री में गरमा गरम कच्चा माल गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Sun, 30 Jan 2022 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/कोलकाता

सार

एक अन्य घटना में कोलकाता में एक मिनी बस के पलट जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले के जाफराबाद तालुका में एक सीमेंट कारखाने में एक कंटेनर में रखे गर्म तरल कच्चे माल के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जाफराबाद मरीन थाने के निरीक्षक एचबी चौधरी ने बताया कि घटना यहां बाबरकोट गांव स्थित नर्मदा सीमेंट इकाई में हुई। उन्होंने बताया कि सीमेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गर्म कच्चा माल कुछ श्रमिकों पर गिर गया, जिससे 47 वर्षीय कार्यकर्ता भावेश यशोदा की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

कोलकाता में मिनी बस के पलटने से 14 घायल
वहीं, कोलकाता में रविवार को एक मिनी बस के पलट जाने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर 2.10 बजे हुई जब पार्क सर्कस से हावड़ा जा रहा वाहन डोरिना क्रॉसिंग पर पलट गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिलाओं सहित 14 यात्री घायल हो गए और उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें