फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप, एमसीडी ने अपनी महिला पार्षद के पति के एनजीओ को बेची जमीन

Sun, 30 Jan 2022 07:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार कर रही है।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : https://www.facebook.com/ipathak25
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाली नगर निगम ने निगम की बेहद कीमती जमीन को अपनी ही महिला पार्षद के पति को बेहद सस्ती दरों पर बेच दी है। आरोप लगाया जा रहा है कि बाजार से बेहद सस्ती दरों पर बेची गई इस जमीन की बिक्री के लिए तमाम नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया गया। महिला पार्षद के द्वारा जिस स्वयं सेवी संगठन को उक्त जमीन बेचने का नाम प्रस्तावित किया गया, वह स्वयं उनके ही पति की बताई जाती है। आप ने इन आरोपों पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


आप के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह मालूम है कि वह दिल्ली की तरह हमेशा-हमेशा के लिए सत्ता से बेदखल होने जा रही है, यही कारण है कि आनन-फानन में निगम की जमीनों को हड़पने का काम किया जा रहा है। उन्होंने इसमें भाजपा के नेताओं के साथ-साथ निगम के कुछ अधिकारियों की भूमिका होने की आशंका भी जाहिर की।

एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जमीनों को 99 साल या उससे भी अधिक समय के लीज पर दिया जा रहा है। इस दौरान वह जमीन उस एनजीओ की निगरानी में रहेगी। इस तरह इन ज़मीनों को हमेशा के लिए एनजीओ के माध्यम से बीजेपी के नेताओं के कब्जे में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ दस्तावेज पेश करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि नॉर्थ एमसीडी ने अशोक विहार के केशवपुरम जोन में ढलाव की एक जमीन को एक एनजीओ को दे दी। उस एनजीओ का नाम ‘पंचवटी सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ है। इस वॉर्ड की जो पार्षद मंजू खंडेलवाल हैं। उनके पति का नाम राजेंद्र कुमार है जो उक्त एनजीओ के प्रमुख हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा नैतिक रूप से पूरी तरह खत्म हो चुकी है। दिल्ली वाले आने वाले चुनाव में इसका बदला लेंगे। जो आप दिल्ली वालों की ज़मीने बेच रहे हैं, दिल्ली वालों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, इन सभी चीजों का दिल्ली वाले आने वाले चुनाव में बदला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें