फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: शख्स ने पहले बेटे की हत्या की, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 08 Jan 2023 05:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वड़ोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में शनिवार को परेश सिकलीगर (32 वर्षीय) और उनका बेटा चर्मिश (11 वर्षीय) अपने घर पर मृत मिले।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वड़ोदरा जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या की और उसके बाद खुद घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, शनिवार को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसके आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 

सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. भोजानी ने कहा, वड़ोदरा शहर के बाहरी बापोड़ इलाके में शनिवार को परेश सिकलीगर (32 वर्षीय) और उनका बेटा चर्मिश (11 वर्षीय) अपने घर पर मृत मिले। उन्होंने कहा, बापोड़ थाने के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने परेश और उनके बेटे चर्मिश को अलग-अलग कमरों में लटका पाया। 
विज्ञापन


भोजानी ने कहा, परेश ने पहले अपने बेटे की हत्या की, फिर अपने फ्लैट के दूसरे कमरे में फांसी लगा ली। उन्होंने कहा, घटनास्थल से एख सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने दावा किया है कि उसकी पत्नी का व्यवहार कठोर था और उसे परेशान करती थी, इसलिए वह इतना बड़ा कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन


उहोंने कहा, मृतक एक ऑटोरिक्शा चालक था। दंपति की शादी को करीब 12 से 15 साल हो गए थे। अधिकारी ने कहा, मृतक की पत्नी आशाबेन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें