फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : भरूच जिले में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी, 20 कर्मचारी घायल

Tue, 17 May 2022 10:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच

सार

जिलाधिकारी तुषार सुमेरा ने कहा कि आग पर काबू पाने का काम अब भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘आग पर काबू पाने और बचाव दल के परिसर में प्रवेश करने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी।’’ 
विज्ञापन
गुजरात के भरूच में फैक्ट्री में आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भरूच जिले के दहेज में मंगलवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम छह श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि आग भारत रसायन की यूनिट में लगी और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि छह श्रमिकों को भरूच शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी तुषार सुमेरा ने बताया कि आग भारत रसायन कंपनी के कारखाने में शाम करीब चार बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने और उसके कारण हुए विस्फोट में 20 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं। सुमेरा ने बताया, ‘‘नौ श्रमिकों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के समय परिसर में मौजूद अन्य 50 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया और कोई श्रमिक लापता नहीं है।’’

सुमेरा ने कहा, ‘‘आग बुझा ली गई है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लेने के बाद ही हम हताहतों की वास्तविक संख्या बता पाएंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि रसायनों के कारण आग बुझाने के अभियान में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें