फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमें कांग्रेस के साथ रहना होगा': रिवाबा के BJP से लड़ने पर आया रवींद्र जडेजा के पिता-बहन का बयान, कही ये बात

Thu, 01 Dec 2022 02:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नैना जडेजा का यह बयान अपने आप में इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा (बाएं) और बहन नैना जडेजा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। चुनाव लड़ने वाले कई नामी उम्मीदवारों में एक नाम भारत के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का भी है। वे भाजपा के टिकट पर जामनगर उत्तर से चुनाव में उतरी हैं। खुद रवींद्र जडेजा ने बढ़ चढ़कर अपनी पत्नी के चुनाव अभियान में हिस्सा लिया। अब रिवाबा के भाजपा से चुनाव लड़ने पर उनकी ननद यानी रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा का भी बयान आया है। दरअसल, यह बयान अपने आप में इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि नैना ने इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन


क्या बोलीं जडेजा की बहन?
रवींद्र जडेजा की बहन से जब भाभी रिवाबा के भाजपा से चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जामनगर में पहले भी ऐसा हुआ है, जब एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। हमें अपनी विचारधारा से संतुष्ट होना होगा और अपना शत-प्रतिशत देना होगा जो भी बेहतर होगा वह जीतेगा।"

नैना से आगे जब भाभी रिवाबा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे भाई के लिए मेरा प्यार अभी भी वैसा ही है। मेरी भाभी अभी भाजपा उम्मीदवार हैं। एक भाभी के तौर पर वे अच्छी हैं।"
विज्ञापन


जडेजा के पिता ने भी दिया बयान
दूसरी तरफ रिवाबा के भाजपा से चुनाव लड़ने पर रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह जडेजा का भी बयान आया। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस के साथ हूं। पार्टी का मामला परिवार से अलग है। हमें पार्टी के साथ रहना चाहिए, क्योंकि हम इससे वर्षों से जुड़े हैं। रवींद्र जानता है कि यह पार्टी का मामला है। इससे परिवार में कोई समस्या नहीं है।"



इससे पहले रिवाबा जडेजा ने आज राजकोट में वोट भी डाला। इस दौरान उन्होंने भी परिवार में अलग-अलग पार्टियों के समर्थन पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें