गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। मामले में उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे।
गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान आठ लोगों की डूबकर मौत हो गई। मामले में उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
गणपति विसर्जित करने आए लोगों ने दी जानकारी
वहीं तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।
हादसे में बचाव अभियान हुआ पूरा
एसडीएम ने कहा, एक संदेश मिलने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हमने नदी से आठ शव निकाले हैं। एक व्यक्ति, जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए, बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, मृतक स्थानीय लोग थे जो नदी में नहाने आये थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीएम मोदी ने गांधीनगर में डूबने की घटना में जान गंवाने वालों पर भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, गुजरात के देहगाम तालुका में डूबने की घटना में जान गंवाने की खबर से बहुत दुखी हूं। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के देहगाम में डूबने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।