फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'सीएम रेवंत रेड्डी हैं बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार', बीआरएस विधायक हरीश राव का बड़ा आरोप

Fri, 13 Sep 2024 08:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के विधायक हरीश राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था के लिए सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार है। वहीं उन्होंने बीआरएस नेताओं पर हुए हमले को लेकर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
हरीश राव, विधायक, बीआरएस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में बीआरस नेताओं की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बीआरएस विधायक हरीश राव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें नजरबंद करके रखा गया था। तो कल अरिकापुडी गांधी को नजरबंद क्यों नहीं किया गया था। कल के हमले के लिए रेवंत रेड्डी और डीजीपी जिम्मेदार हैं। नुकसान पहुंचाने के बाद अब वे इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


'आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, पीड़ितों को कर रहे प्रताड़ित'
बीआरएस विधायक ने आगे कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था कोई नामो-निशान नहीं है, दस दिन बीत चुके हैं और खम्मम में हम पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जब हम शिकायत दर्ज कराने गए तो हमें गिरफ्तार कर लिया गया, घंटों घसीटा गया और महबूबनगर के जंगलों में ले जाया गया। 

सभी हमलों के पीछे सीएम हैं मास्टरमाइंड- हरीश राव
इस बीच, हत्या का प्रयास करने वाले अरीकापुडी गांधी को उसके समर्थकों के साथ पूरी सुरक्षा के साथ घर ले जाया गया। हमें पानी तक नहीं दिया गया, जबकि हमलावरों को थाने में बिरयानी खिलाई गई। कल के हमले के पीछे का मास्टरमाइंड सीएम रेवंत रेड्डी हैं। उनके निर्देश पर विधायक कौशिक रेड्डी के घर पर हमला किया गया। हमने तेलंगाना की प्रतिष्ठा की रक्षा और पुलिस की गरिमा बनाए रखने के लिए संयम बरता।
विज्ञापन




बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए सीएम जिम्मेदार- राव
बीआरएस विधायक हरीश राव ने कहा कि तेलंगाना में कानून-व्यवस्था के बिगाड़ने के लिए पूरी तरह से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जिम्मेदार हैं। यह शर्मनाक है कि इस बिगाड़ने में योगदान देने के बाद, अब वे हैदराबाद और तेलंगाना की ब्रांड इमेज के बारे में बात कर रहे हैं। विधायक गांधी को हमले करने के लिए किसने सुरक्षा मुहैया कराई? क्या यह रेवंत रेड्डी और डीजीपी नहीं थे? कल हमले क्यों नहीं रोके गए? जब पुलिस सुरक्षा में हमारे विधायक पर हमला हुआ, तो रेवंत को कानून-व्यवस्था की चिंता कहां थी? डीजीपी ने कार्रवाई क्यों नहीं की? यह सिर्फ गांधी का हमला नहीं था - इसे रेवंत रेड्डी ने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें