फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के कृषि मंत्री को ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में इलाज जारी; 2017 में हुए थे भाजपा में शामिल

Sun, 11 Feb 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

Gujarat minister Raghavji Patel Health Update: राजकोट के सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जामनगर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे राघवजी पटेल के मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में हैमरेज हुआ। 
विज्ञापन
राघवजी पटेल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद उन्हें राजकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनी हालत स्थिर बताई जा रही है। 65 वर्षीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार में पशु एवं मत्स्यपालन, ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


आईसीयू में इलाज जारी 
राजकोट के सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, 'जामनगर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे राघवजी पटेल के मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में हैमरेज हुआ। उन्हें जामनगर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उन्हें हमारे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें हमारे अस्पताल में रविवार की सुबह चार बजे के करीब लाया गया। आईसीयू में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।'

राघवजी पटेल जामनगर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अगस्त 2017 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक के रूप में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता अहमद पटेल के खिलाफ मतदान किया था। हालांकि, अहमद पटेल को चुनाव में जीत हासिल हुई थी। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वह कांग्रेस नेता वल्लभ धाराविया से हार गए। इसके बाद धाराविया के इस्तीफे के बाद राघवजी पटेल ने जीत हासिल की थी। वह फिर से एक बार 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें