फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोरबंदर: सीमेंट फैक्टरी की चिमनी की मरम्मत के दौरान हादसा, तीन मजदूरों की मौत, सात को बचाया गया

Fri, 13 Aug 2021 10:55 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर

सार

गुजरात के पोरबंदर स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में चिमनी बनाई जा रही है। इस दौरान कई मजदूर निर्माणाधीन चिमनी के अंदर जा गिरे। मामले की जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
गुजरात के पोरबंदर में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पोरबंदर स्थित रानावाव में गुरुवार (12 अगस्त) शाम बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक सीमेंट फैक्टरी में चिमनी की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसे बनाते वक्त कई मजदूर उसमें जा गिरे। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि सात को सुरक्षित बचाया जा चुका ह। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही, एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कंपनी में मौजूद है।

विज्ञापन


बीते दिन की घटना
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार शाम को उस समय हुई जब कई मजदूर राणावाव के पास सौराष्ट्र सीमेंट कंपनी में काम कर रहे थे। वे एक चिमनी की मरम्मत कर रहे थे कि तभी चिमनी उन पर जा गिरी। घटना इतनी जल्दी हुई कि किसी भी मजदूर को खुद को बचाने का मौका नहीं मिला और वे मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन तुरंत एक्टिव मोड में आ गया है। मौके पर एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों को भी भेज दिया गया है। सभी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए मौके पर एनडीआरएफ को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें