तय की गई खाद्य तेल की भंडारण सीमा
उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि खाद्य तेलों की कीमतों को घटाने के लिए एक प्रयास में सरकार ने 30 जून 2022 तक खाद्य तेलों और तिलहनों पर स्टॉक सीमा मात्रा निर्दिष्ट करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार खाद्य तेलों के लिए स्टॉक की सीमा खुदरा विक्रेताओं के लिए 30 कुंतल, थोक विक्रेताओं के लिए 500 कुंतल, थोक उपभोक्ताओं की खुदरा दुकानों के लिए 30 कुंतल , बड़े चेन रिटेलरों व दुकानों के लिए 30 कुंतल और इसके डिपो के लिए 1000 कुंतल होगी।
खाद्य तिलहन के लिए, खुदरा विक्रेताओं के लिए स्टॉक सीमा 100 कुंतल और थोक विक्रेताओं के लिए 2000 कुंतल होगी। खाद्य तेलों और तिलहनों के प्रसंस्करणकर्ता दैनिक इनपुट उत्पादन क्षमता के अनुसार खाद्य तेलों के 90 दिनों के उत्पादन का स्टॉक कर सकेंगे।