फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: आवश्यक रक्षा सेवा कानून समेत 17 विधेयक पेश करेगी सरकार

Thu, 15 Jul 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड की जगह कंपनी गठित करने का विरोध रोकने की तैयारी है यह कानून
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान 17 विधेयक पेश करने की तैयारी की है, जिनमें से तीन मौजूदा अध्यादेशों की जगह लाए जाएंगे। सत्र शुरू होने के 42 दिन के अंदर किसी भी अध्यादेश की जगह विधेयक पेश कराना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के सूत्रों के मुतािबक, मानसून सत्र में पेश होने वाले तीन अध्यादेशों में से एक आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश, 2021 है, जो 30 जून को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्डों को पुनर्गठित कर कंपनियों में बदलने के आदेश के खिलाफ कर्मचारी संगठनों को जुलाई के अंत में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर  जाने से रोकने को लाया गया था।

दो दिन पहले 12 जुलाई को जारी लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक, इस अध्यादेश की जगह लेने के लिए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक पेश किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और नजदीकी क्षेत्र विधेयक, 2021 भी एक अध्यादेश की जगह लेगा।
विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, यह अध्यादेश एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में सीमित उपायों के बजाय वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्व विनियमित और लोकतांत्रिक तरीके से निगरानी वाला तंत्र स्थापित करने और प्रदूषण का स्थायी हल तलाशने में मदद देगा। दिवालिया व बैंककरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2021 भी एक हाल ही में जारी अध्यादेश की जगह पेश किया जाएगा।

पेट्रोलियम से ऊर्जा तक के लिए आएंगे विधेयक
सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों में इंडियन अंटार्कटिका विधेयक , पेट्रोलियम व खनिज पदार्थ (संशोधन) विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, मानव तस्करी (रोकथाम, संरक्षण व पुनर्वास) विधेयक भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें