त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण मौजूदा तीन फीसदी से बढ़ा कर चार फीसदी कर दिया है। राज्य सरकार ने बीते सप्ताह इस बारे में एक अधिसूचना जारी की है। इसमें दिव्यांगों को चार वर्ग में बांटा गया है।
इनमें अंधापन या कम दिखाई देना, मानसिक बीमारी और सुनने में अक्षमता शामिल है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि आरक्षण में एक फीसदी वृद्धि से दूसरे वर्गों को मिलने वाले आरक्षण के कोटे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।