कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार धारा-370 पर चुप्पी तोड़ते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि धारा-370 खत्म करना असंवैधानिक फैसला है और इस मामले में उनकी वही राय है जो कांग्रेस पार्टी की है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह संविधान का उल्लंघन है और इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।