फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के विलय पर विचार कर रही सरकार, विशेष समिति गठित

Mon, 06 Jan 2020 02:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
itbp - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों को ज्यादा चुस्त दुरुस्त बनाने और सुगठित लड़ाकू इकाइयों में तब्दील करने की योजना पर सरकार काम कर रही है। इसके लिए अर्द्धसैनिक बलों का विलय करना और एक तय आयु के बाद जवानों को कठिन ड्यूटी पर नहीं लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों और गृहमंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। समिति इस साल के मध्य तक अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी।  

 मंत्रालय में महानिदेशकों व विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) की समिति की चर्चा के प्रस्तावों में से एक बलों को विलय करना है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन और नेपाल से लगे समूचे पूर्वी क्षेत्र की सीमा की पहरेदारी के लिए आईटीबीपी और एसएसबी के विलय की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में दोनों बलों के कार्य अलग अलग हैं। हालांकि इनका विलय करने से पहले इसके फायदे और नुकसान पर पूरी तरह विचार किया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव तीन लाख से अधिक जवानों वाले सीआरपीएफ को चुस्त दुरुस्त रखने का है ताकि आंतरिक सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में उसका सबसे पहले इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें