इस तस्वीर में जो यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैर छू रहे हैं वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं हैं। गेटी इमेजिस द्वारा असली तस्वीर में दिखाया गया है कि यह एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, जो सोनिया गांधी के पैर छू रहे हैं। ये असली तस्वीर नवंबर 2011 में ली गई थी और तभी से सोशल मीडिया पर गलत कैप्शन के साथ वायरल हो रही है। और हां, ये पैर छू रहे शख्स नवजोत सिंह सिद्धू भी नहीं हैं।